{"_id":"5cdc5d7fbdec220775593f64","slug":"201557945727-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसी के मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह अपने पिता व छोटी बहन के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रहा है। सोमवार को वह अपने पिता के साथ मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर उसकी छोटी बहन अकेली थी। जब वह वापस आएं तो कमरे के अंदर उसकी 13 साल की बहन बदहवास हालत में पड़ी थी, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। होश में आने पर उसने बताया कि मकान मालिक का बेटा उनके कमरे में घुस गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी कल्लू पुत्र सरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।