{"_id":"5b917267867a557ebc193b3d","slug":"191536258663-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर लूटा गया ट्रैक्टर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर लूटा गया ट्रैक्टर बरामद
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट लिया। ट्रैक्टर में तेल खत्म होने के बाद बदमाश देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास छोड़ कर फरार हो गए।
थाना देहात कोतवाली के गांव पुंवारका निवासी सुरेशपाल पुत्र धर्मपाल का ट्रैक्टर चालक बुधवार की सांय करीब सात बजे यमुनानगर से पापुलर की लकड़ी बेचकर आ रहा था। जैसे ही वह गांव भोजपुर तगा के पास पहुंचा तो नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोक लिया तथा चालक इकरार पुत्र अशरफ निवासी लडवा (पुवांरका) को बंधक बनाकर गन्ने के खेत में डाल दिया। रात करीब 11 बजे इकरार ने खुद को किसी तरह बंधन मुक्त किया और ट्रैक्टर मालिक सुरेशपाल तथा 100 डायल को सूचना दी। लूट की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। चिलकाना पुलिस ने लूटे गये ट्रैक्टर की तलाश में इधर उधर कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। देर रात लूटा गया ट्रैक्टर गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास लावारिस हालत में सड़क के किनारे खड़ा हुआ मिला। ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने के बाद बदमाश ट्रैक्टर को सड़क किनारे छोड़ कर भाग गये। कार्यवाहक थाना प्रभारी चिलकाना अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के साथ साथ ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।