{"_id":"6a9c2c8384893b39100d1be5","slug":"couple-assaulted-after-intruders-barged-into-their-home-threatened-with-death-at-gunpoint-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106386-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर दंपती से मारपीट, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर दंपती से मारपीट, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। बड़कली गांव निवासी युवक ने तीन लोगों पर घर में घुसकर उसके और पत्नी के साथ मारपीट करने तथा तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बड़कली निवासी अंकित राठी ने बताया कि वह शुक्रवार रात अपने घर पर सोया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सोबिंद्र, लोकेश और हर्ष वहां पहुंचे। तीनों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।