{"_id":"6a9c2c220f7e78957409f813","slug":"three-cunning-fraudsters-arrested-for-scamming-people-in-the-name-of-kyc-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113366-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पुलिस ने पेटीएम कंपनी का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर केवाईसी करने के बहाने पीड़ित का मोबाइल लेकर खाते से 24 हजार रुपये निकालने वाले तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि ब्लॉक वाले रास्ते के पास खाली पड़ी जगह से तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी एचएस सूरज उर्फ सन्नी, मेरठ के परतापुर निवासी धीरज और सोनू कुमार शामिल हैं।
सीओ के अनुसार 23 अगस्त को प्रीतनगर निवासी प्रभात रस्तोगी के साथ केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी की घटना हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। पकड़ा गया अभियुक्त सूरज उर्फ सन्नी मुरादनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट और चोरी-लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।