{"_id":"6a9c2d8737713601eb028189","slug":"woman-accuses-aoa-president-and-maintenance-manager-of-fraud-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105164-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला ने एओए अध्यक्ष, मेंटेनेंस मैनेजर पर धोखाधड़ी के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला ने एओए अध्यक्ष, मेंटेनेंस मैनेजर पर धोखाधड़ी के लगाए आरोप
विज्ञापन
दस्तावेज से छेड़छाड़ कर फंसाने का आरोप, प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-16बी की आवासीय सोसाइटी निवासी महिला ने सोसाइटी की अपॉर्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) से जुड़े पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसकेए ग्रीन आर्च सेक्टर-16बी निवासी एल.के भाग्यलक्ष्मी ने तहरीर में बताया कि 2 अगस्त को उन्हें सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर सुरजीत सिंह का फोन आया कि उनके नाम एक स्पीड पोस्ट आई है। यह डाक डिप्टी रजिस्ट्रार चिट फंड कार्यालय से भेजी गई थी। जिसे मैनेजर ने बिना उनकी अनुमति के प्राप्त कर लिया था। घर लाकर लिफाफा खोलने पर उसमें एक पन्ना मिला। इसके कुछ ही मिनटों बाद एओए अध्यक्ष सिंकू कुमार मेहता ने उसी दस्तावेज को स्कैन कर एओए नोटिफिकेशन ग्रुप और एओए रेजिडेंट्स ग्रुप में पोस्ट कर दिया।
महिला ने बताया कि 19 जुलाई को सोसाइटी में एक बैठक हुई थी। इसमें नई एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चर्चा होनी थी। इसी बैठक में हस्ताक्षर के लिए एक उपस्थिति पत्र प्रसारित किया गया था, जिसपर सबसे पहले हस्ताक्षर करने वालों में वह शामिल थी। आरोप है कि इसी उपस्थिति पत्र के पन्नों को बाद में फर्जी हस्ताक्षरों वाले पन्नों के साथ संलग्न कर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करा दिया गया। इसमें यह दावा किया गया कि उन्होंने सोसाइटी के 103 अन्य निवासियों की ओर से यह पत्र प्रस्तुत किया। जबकि वह कभी उस कार्यालय गई ही नहीं। पूरी प्रक्रिया दीपक प्रसाद शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा की गई। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी स्पीड पोस्ट के गायब पन्नों का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला बनाने की कोशिश की गई है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आरोप निराधार है। बिल्डिंग में सीपेज की समस्या के कारण छत के पैसे के लिए आठ फ्लैट के मालिकों से 25-25 हजार रुपये मांगे गए थे। सात फ्लैट के मालिक ने पैसे दे दिए हैं। आरोप लगाने वाली महिला को अंशदान नहीं देना पड़े। इस कारण उन्होंने झूठी शिकायत की है। -सिंकू कुमार मेहता, एओए, अध्यक्ष