{"_id":"5b22c5194f1c1bda6e8b8029","slug":"191529005337-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की सूचना
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
नानौता। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो मामला लूट की बजाय सार्वजनिक स्थल पर मारपीट का निकला।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक द्वारा 100 डायल पर सूचना देकर ग्राम दरियापुर मोड़ के पास उसकी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने और आभूषण लूटने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन यहां मामला अश्लील हरकतों और मारपीट का निकला। पुलिस दोनो लोगों को लेकर थाने पर पहुंची। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह युवक और उसकी पत्नी गांव के रास्ते में सड़क किनारे खडे़ होकर प्रेमालाप कर रहे थे। कुछ लोगों ने सार्वजनिक रूप से उन्हें ऐसा करने से रोका तो मारपीट हो गई।