{"_id":"5a9303a44f1c1bc83b8b8ee8","slug":"191519584164-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, सोने चांदी के आभूषण बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया, सोने चांदी के आभूषण बरामद
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने, चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस को शक है कि बरामद आभूषण कहीं से चोरी किए गए हैं। वहीं, पुलिस ने चांद कालोनी में हुई चोरी के मामले में करीब एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा (तीरगरान) निवासी सुफियान, फाती और माती तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से सोने, चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जेवरात के बंटवारे के समय तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को शक है कि उक्त लोगों ने कहीं चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने करीब एक माह पूर्व चांद कालोनी में हुई चोरी के मामले में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मकान मालिक सलीम अख्तर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 26 जनवरी को वे परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर कमरों में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर व करीब एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। सलीम अख्तर ने बताया था चोरी हुए आभूषण उसने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। माना जा रहा है कि पुलिस ने उक्त चोरी के मामले में कायस्थवाड़ा से तीनों को हिरासत में लिया है।