{"_id":"5b1197984f1c1ba46e8b5c72","slug":"181527879576-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आग लगाने वाली महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आग लगाने वाली महिला की मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्मदाह करने वाली महिला की मौत
सहारनपुर। ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर बदनामी से बचने के लिए खुद को आग लगाने वाली महिला की पांच दिन के उपचार के बाद मौत हो गई। चंडीगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। ब्लैकमेल करने का आरोपी सेंटी गगनेजा को पुलिस 30 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
नगर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने बेरीबाग निवासी सेंटी गगनेजा पर ब्लैैकमेल करने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर बदनामी से बचने के लिए 28 मई को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ के एक अस्पताल में तब से उसका उपचार चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की शाम लगभग तीन बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पुलिस ने आरोपी सेंटी गगनेजा को 30 मई को बेहट बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया था।
-------------
--। पुलिस की लापरवाही से गई महिला की जान
महिला की मौत के लिए पुलिस की लापरवाही कारण बन गई। महिला और उसके पति ने 25 मई को नगर कोतवाली में आरोपी सेंटी गगनेजा पर फेसबुक से फोटो उठाकर उन्हें अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने 25 मई को ही आधी रात के बाद सेंटी गगनेजा को पकड़ लिया था। महिला के पति का आरोप है कि पुलिस ने सेटिंग कर कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में आकर सेंटी गगनेजा को 26 मई की सुबह ही छोड़ दिया था। पुलिस से छूटने के बाद सेंटी गगनेजा ने फिर से उसकी पत्नी को फोन कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था और कहा था कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इससे उसकी पत्नी परेशान हो गई और बदनामी से बचने के लिए उसने आत्मदाह कर लिया। इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि सेंटी गगनेजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला की मौत के बाद अब आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 में मामला तरमीम हो जाएगा।