फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bikes stolen from areas lacking CCTV surveillance;3 arrested

Noida News: बिना सीसीटीवी की सुरक्षा वाले स्थानों से चुराते थे बाइक, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bikes stolen from areas lacking CCTV surveillance;3 arrested
जीटी रोड पर कोट गांव के पास पुलिस ने की कार्रवाई, सस्ते दाम में बेचते थे चोरी की बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने जीटी रोड पर कोट गांव के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कोट गांव के जंगल से चाकू और 18 बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली-एनसीआर के जिलों में रेकी कर बिना सीसीटीवी कैमरों वालों स्थानों से बाइक चोरी करते थे और उन्हें जंगल या अन्य सुनसान स्थानों पर छिपा कर सस्ते दाम में बेच देते थे।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दादरी पुलिस की टीम कोट गांव के समीप सर्विस रोड पर जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोककर वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें कोतवाली लाया गया। आरोपियों की पहचान नई आबादी निवासी कलुआ, न्यारदगंज निवासी नितिन पंडित और चिटहेरा गांव के पास डूडा कॉलोनी निवासी अनमोल के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एनसीआर के जिलों में घूमकर बाइक चोरी करते थे। पहले ऐसे स्थानों की रेकी की जाती थी, जहां वाहनों की निगरानी कम हो और सीसीटीवी कैमरे न लगे हों। वाहन मालिक के गाड़ी खड़ी कर कुछ दूरी पर जाते ही मास्टर चाबी से लॉक खोलकर बाइक लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ का काम करता है सरगन कलुआ
बरामद चार बाइकों में से चार गाजियाबाद और तीन ग्रेटर नोएडा से चोरी की गई थीं। बाकी बाइक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना कलुआ कबाड़ का काम करता है। अनमोल सर्विस स्टेशन पर और नितिन शिकंजी का ठेला लगाता है। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed