फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Accused of theft arrested

Rishikesh News: चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 11 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft arrested
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। चौधरी फार्म, आदर्श कॉलोनी नकरौंदा हर्रावाला निवासी पुनीत पुंडीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बीते चार सितंबर को वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। शाम को लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है व अलमारी से जेवर, नकदी और मोबाइल गायब मिला। प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज, मुखबिर तंत्र और पुलिस की सक्रियता से 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन रोड हर्रावाला से आरोपी जरीफ अहमद निवासी ग्राम टिकार थाना अरवल जिला हरदोई हाल ट्रामा सेंटर नयागांव, हरदोई उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ डोईवाला और रायपुर थाने में छह मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी जरीफ ने पुलिस को बताया कि वह दिन के समय में बंद घरों की रेकी करता था। मौका मिलने पर चिह्नित घर में चोरी को अंजाम देता था। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए अपने मूल निवास हरदोई उत्तरप्रदेश भाग जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब दो माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed