{"_id":"6aa3ee8d4a1f53b8400ce138","slug":"three-youths-killed-an-elderly-man-on-suspicion-of-witchcraft-bastar-news-c-1-1-noi1494-4711939-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जादू-टोने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 3 युवकों ने मिलकर रची थी साजिश; 24 घंटे में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जादू-टोने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, 3 युवकों ने मिलकर रची थी साजिश; 24 घंटे में गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:12 PM IST
सार
जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। समलूर गांव में संदिग्ध हालत में मिले सुखराम सोढ़ी के शव पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम में कठोर वस्तु से चोट लगने की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम समलूर में जादू-टोना करने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य सामान भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को गीदम थाना प्रभारी को ग्राम समलूर के उईकापारा निवासी सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत कठोर वस्तु से चोट लगने के कारण होना सामने आया। इसके बाद गीदम पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।
जादू-टोने के शक को लेकर थी नाराजगी
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सुखराम सोढ़ी पर कथित तौर पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर कुछ ग्रामीणों में उसके प्रति नाराजगी थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को धनीराम भोगामी उर्फ मोटू (28), बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू (25) और मंगतू सोढ़ी (27) की भूमिका संदिग्ध लगी। तीनों समलूर गांव के ही निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ में सामने आई आरोपियों की कथित संलिप्तता
पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों की कथित संलिप्तता सामने आई और उन्होंने बुजुर्ग की हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया।
11 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।