फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Unveiling of the statue of martyr Major Bhupinder Singh and Patton tank in Ludhiana

Ludhiana News: लुधियाना में बलिदानी मेजर भूपिंदर सिंह की प्रतिमा और पैटन टैंक का अनावरण

Fri, 11 Sep 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 11 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of martyr Major Bhupinder Singh and Patton tank in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भारत नगर चौक पर शुक्रवार को महावीर चक्र विजेता बलिदानी मेजर भूपिंदर सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनकी वीरता के प्रतीक पैटन टैंक को भी सम्मान के साथ पुनर्स्थापित किया गया है। इस समारोह में मेयर इंद्रजीत कौर और एसडीएम जसलीन भुल्लर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मेजर भूपिंदर सिंह के भतीजे गुरपाल सिंह भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उन्होंने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि यह अनावरण मेजर भूपिंदर सिंह की अप्रतिम वीरता और सर्वोच्च बलिदान के प्रति श्रद्धांजलि है। यह स्मारक भावी पीढ़ियों में देशभक्ति और साहस का जज्बा पैदा करेगा। नगर निगम के सहायक आयुक्त जसदेव सिंह सेखों भी इस अवसर पर मौजूद थे। मेयर ने कहा कि यह प्रतिमा और पैटन टैंक शहर के दिल में मेजर भूपिंदर सिंह की यादों को अमर कर देंगे। मेजर भूपिंदर सिंह ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। यह स्मारक हमारी गौरवशाली विरासत को संजोकर रखेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed