{"_id":"5ae380d34f1c1b5f098b6e13","slug":"181524859091-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलकाना मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलकाना मारपीट
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
साइकिल हटाने के विवाद में मारपीट, दो घायल
चिलकाना। रास्ते में साइकिल हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना चिलकाना के गांव बडगांव में विजयपाल तथा पहल सिंह का घर गांव की संकरी गली में है। गली में भरतू परिवार के सदस्य की रास्ते में साइकिल थी। पहल सिंह शुक्रवार को घास लेकर जा रहा था। पहल सिंह ने रास्ते में खड़ी साइकिल को हटाने के लिए कहा तो भरतू ने मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर भरतू के परिजन कुलतार, अजीत, अमृत आदि लाठी डंडे लेकर गली में आ गए। सभी ने मिलकर पहल सिंह और उसके भाई विजयपाल को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पहल सिंह तथा विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि राजपाल की तहरीर पर भरतू, कुलतार, अजीत तथा अमृत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।