फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबहेटा शेखां गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, किशोर को गोली लगी

अंबहेटा शेखां गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, किशोर को गोली लगी

Mon, 09 Apr 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अंबहेटा शेखां गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, किशोर को गोली लगी
अंबहेटा शेखां गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, किशोर को गोली लगी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा शेखां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहा किशोर गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार अंबहेटा शेखां गांव निवासी शमशाद और नूरहसन के बीच पिछले कई वर्षों से रंजिश चल रही है। रविवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद कहासुनी होने लगी और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते उनके बीच फायरिंग होने लगी। जिससे गांव में दहशत फैल गई। इस दौरान एक गोली सड़क से गुजर रहे मुनफैत के 14 वर्षीय बेटे अबू बकर को लग गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अबूबकर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान फायरिंग की सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही पुलिस ने घरों में तलाशी अभियान भी चलाया। पंकज त्यागी का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed