फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जेठानी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी पर चाकू से हमला किया

जेठानी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी पर चाकू से हमला किया

Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जेठानी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी पर चाकू से हमला किया
जेठानी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी पर चाकू से हमला किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जेठानी के साथ अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चेहरे पर चाकू के कई वार होने के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

चरथावल के राम घिज्जू खड़ा गांव निवासी लाल सिंह ने विगत फरवरी माह में बेटी रश्मि की शादी गांधी कालोनी निवासी विपिन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता आ रहा था। जिसके चलते एक बार वह अपने मायके चली गई। लेकिन कुछ दिन बाद समझाने पर वापस आ गई थी। रश्मि का आरोप है कि उसको ससुराल आने पर पता चला कि पति के जेठानी के साथ अनैतिक संबंध हैं जिसको लेकर उसकी पति से आए दिन कहासुनी होने लगी। कई बार पति और जेठानी ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि मंगलवार रात वह पति को जेठानी से दूर रहने के लिए कह रही थी। इससे गुस्साए पति ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने पास में रखा चाकू उठा लिया और उसके चेहरे पर कई वार किए। इसमें वह घायल हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जिससे बाद ससुराल के लोगों ने ही उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और महिला के बयान दर्ज किए। बाद में उसके परिजन भी देवबंद पहुंच गए। पुलिस ने लाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति विपिन और जेठानी रविता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही आरोपी पति भाभी समेत फरार है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed