{"_id":"5afc742c4f1c1b5b798b47a9","slug":"161526494252-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर मनिहारन में रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदायों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर मनिहारन में रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदायों में पथराव
Updated Wed, 16 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मोहल्ला सराय में मकान निर्माण को लेकर बंद किए गए रास्ते के विवाद में दो समुदायों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिससे भगदड़ मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों समुदायों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
रामपुर मनिहारन के मोहल्ला सराय में फैजान अपने मकान का निर्माण करा रहा था। आरोप है दलित बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते को फैजान ने मकान निर्माण के चलते बल्ली लगाकर बंद कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी होने लगी। बुधवार की रात लगभग 10 बजे बिल्लू और फैजान का बल्ली लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में पथराव होने लगा जिससे भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों ओर से पथराव किया गया। अलग-अलग समुदाय के लोगों में पथराव होने से पूरे कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों ओर के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनमें एक पक्ष के फैजान, समीर, सादिल, भूरा तथा दूसरे पक्ष के प्रवेश, बबलू एवं राजकुमार शामिल हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल मामला शांत हो गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।