फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईओ से मारपीट के आरोपी पूर्व सभासद की गिरफ्तारी की मांग

ईओ से मारपीट के आरोपी पूर्व सभासद की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ईओ से मारपीट के आरोपी पूर्व सभासद की गिरफ्तारी की मांग
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका के ईओ के साथ पूर्व सभासद द्वारा मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में ईओ की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अन्य पालिकाओं के ईओ ने भी आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, एक महिला ने भी ईओ पर अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका कार्यालय में बैठे ईओ कृष्ण मुरारी के साथ पूर्व सभासद पहल सिंह सैनी ने मारपीट की थी। मामले में ईओ ने पालिका कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी पूर्व सभासद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पहल सिंह सैनी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी थी। बृहस्पतिवार को ईओ कृष्ण मुरारी के साथ तीतरो ईओ एजाज अहमद और चिलकाना ईओ आलोक कुमार भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। इनके अलावा सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, सपा नगर अध्यक्ष राशिद मंसूरी, भाजपा नेता नीरज अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, गगन गर्ग, पूर्व सभासद डा. राकेश गर्ग और रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी आदि ने भी ईओ का समर्थन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजीव यादव ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर मोहल्ला मखदूम जहां निवासी एक दलित दिव्यांग महिला ने ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने कहा है कि उसके शौचालय का सर्वे हो चुका था, लेकिन उसके खाते में पैसा नहीं आया था। इस बारे में बुधवार सुबह वह ईओ के कार्यालय में जानकारी लेने गई तो उन्होंने उसकी बात सुनने से इंकार कर दिया। उन्होंने उसके साथ अभद्रता की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि ईओ ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए। इसके बाद ईओ ने कार्रवाई करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

ईओ से अभद्रता का वीडियो वायरल
गंगोह। ईओ के साथ पूर्व सभासद द्वारा की गई अभद्रता और मारपीट के मामले में एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी सभासद ईओ के साथ गाली-गलौज करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed