फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाईवे किनारे खड़ी बुलेरों के टायर चोरी

हाईवे किनारे खड़ी बुलेरों के टायर चोरी

Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़ी बुलेरों के टायर चोरी
हाईवे किनारे खड़ी बुलेरों के टायर चोरी
विज्ञापन

बेहट। पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास हाईवे किनारे खड़ी एक बुलेरो पिकअप के चोर टायर निकाल ले गए और पिकअप को जैक एवं ईंटों पर खड़ी कर गए। सुबह जब गाड़ी मालिक पिकअप के पास पहुंचा तो उसके टायर गायब थे। उसने घटना की तहरीर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला सड़क पार निवासी नादिर मलिक पुत्र नासिर ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी बुलेरो पिकअप गाड़ी को पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पास हाईवे किनारे पर खड़ी कर घर चला गया। रात किसी समय चोरों ने उसकी गाड़ी के टायर निकाल लिए और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। रविवार की सुबह गाड़ी जैक एवं ईंटों पर खड़ी मिली। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है, क्योंकि जिस जगह हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टायर एवं अन्य सामान चोरी किया गया वह कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर है। मैन हाईवे पर रात भर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके चोर बड़ी आसानी से पिकअप के टायर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed