फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोलकाता से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी फैजान का है साथी

कोलकाता से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी फैजान का है साथी

Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता से पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी फैजान का है साथी
सहारनपुर। देवबंद में रह रहे बांग्लादेशी आतंकी फैजान के एक और साथी रजाउल रहमान के कोलकाता पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए जाने के बाद देवबंद में अन्य आतंकियों के होने की आशंका बनी हुई है। रजाउल हाल में ही देवबंद से दिल्ली गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देवबंद से मुजफ्फरनगर गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्ला को एटीएस ने पांच अगस्त को गिरफ्तार किया था। जिससे देवबंद में एक बार फिर से आतंकी संगठन के सक्रिय सदस्यों के छिपे होने का खुलाया हो गया। यह आतंकी बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसारउल बांग्ला टीम से जुड़ा हुआ था। इसी टीम का देवबंद में रह रहा सदस्य आतंकी फैजान फरार हो गया, जबकि आतंकी फैजान के एक और साथी रजाउल रहमान भी बांग्लादेश से भाग कर भारत आया और फैजान ने उसको देवबंद में शरण दी। दो तीन महीने तक देवबंद में ही रहा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में वह दिल्ली चला गया। जहां से कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देवबंद में तीन आतंकियों के रहने का खुलासा पुलिस अधिकारिक तौर पर कर चुकी है। जिनमें से दो गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि फैजान फरार चल रहा है। सूत्रों के अनुसार फैजान ने अब्दुल्ला और रजाउल रहमान के अलावा और भी लोगों को देवबंद में शरण दिए जाने की आशंका बनी हुई है। एटीएस और एसटीएफ की कार्रवाई के बाद से आतंकी फैजान के साथ अन्य संदिग्ध लोग भी देवबंद से गायब बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में खुफिया विभाग लगा हुआ है। खुफिया विभाग को आशंका है कि देवबंद में और आतंकी छिपे हो सकते हैं। आतंकियों ने देवबंद को ही सुरक्षित गढ़ मान लिया है। इस बार की कार्रवाई में एटीएस और एसटीएफ की टीम देवबंद से किसी आतंकी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिन तीन युवकों को पकड़ा गया था, जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन जो तीन आतंकी सामने आए हैं, वे सभी देवबंद में ही रह रहे थे। ऐसे में देवबंद को काफी संवेदनशील माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed