{"_id":"5bb270b1867a557fe05998cb","slug":"131538420913-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर पौने दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर पौने दो लाख ठगे
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर पौने दो लाख ठगे
नागल (सहारनपुर)। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव झरौली निवासी एक युवक ने नागल थाना क्षेत्र के गांव पांडोली निवासी तीन व्यक्तियों पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख अस्सी हजार रुपये ठगने का आरोप पुलिस को दी तहरीर में लगाया है। गांव झरौली निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। नौकरी की तलाश के दौरान उसे गांव पांडोली के तीन व्यक्ति मिले, जिन्होंने उसे दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये ले लिए। कई चक्कर लगाने के बाद उसे टूरिस्ट विजा देकर दुबई भेज दिया। तीन महीने तक जब उसे कोई काम नहीं मिला तो वह वहां से बमुश्किल वापस आया। कई बार आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगने गया तो उन्होंने उसकी रकम नहीं लौटाई। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।