{"_id":"5afb2bf14f1c1bd6408b5980","slug":"121526410225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत कर रहे युवकों की धुनाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत कर रहे युवकों की धुनाई की
Updated Wed, 16 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। जैतपुर से अपनी रिश्तेदारी में पढ़ने के लिये ताल्हापुर आई एक युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे पांच युवकों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों का शांति भंग की धारा में मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
जैतपुर कलां से एक युवती ताल्हापुर गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय थाना बेहट के बाबैल बुजुर्ग गांव के पांच मनचले युवकों ने युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की भीड़ को देख कर युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ कर खूब धुनाई की। इसके बाद उन्हें बिहारीगढ़ थाना पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना बिहारीगढ़ जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पकडे़ गए सभी पांचों आरोपी युवक बाबैल के रहने वाले हैं। इनमें अनुज, गोर्धन, अंकुश, नौशाद व अमित शामिल हैं जिन्हें शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर चालान कर दिया।