{"_id":"59fcb83f4f1c1b59678b967e","slug":"121509734463-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी सिपाही की टांग तोड़ने वालों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी सिपाही की टांग तोड़ने वालों का नहीं लगा सुराग
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र में शराब तस्करों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ शराब तस्करों ने आबकारी टीम के एक सिपाही की बाइक में जोरदार टक्कर मारकर टांग तोड़ दी तथा अवैध शराब के साथ पकड़े गये अपने एक साथी को छुड़ाकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में घंटों कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घायल सिपाही का उपचार मुजफ्फनगर के एक अस्पताल में चल रहा है।
आबकारी टीम ने तीन दिन पूर्व गांव नसरूल्लागढ़ के जंगल में छापा मारकर हरियाणा से तस्करी कर लायी गई करीब ढाई सौ बोतलों के साथ दो शराब तस्करों को पकड़ा था। बताया जाता है कि आबकारी टीम पकड़ी गई शराब व तस्करों को नकुड़ कोतवाली में लेकर आ ही रही थी कि तभी पीेछे से आये पकड़े गये तस्करों के बाइक सवार एक साथी ने आबकारी टीम में शामिल एक सिपाही को बाइक की जोरदार टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया था। इसके बाद पकड़े गये अपने एक साथी को छुड़ाकर बाइक पर बिठाकर फरार हो गए थे। आबकारी टीम ने इसकी सूचना तुरंत नकुड़ पुलिस को दी तथा घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेज दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ के लिए जंगल में काफी देर कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। आबकारी की बार्डर टीम के इंचार्ज जय कुमार ने बताया कि टक्कर लगने से सिपाही अमित कुमार की एक टांग की दो जगह से हड्डी टूट गई है तथा घायल अमित का इलाज मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, इस बाबत एसआई केपी सिंह ने बताया कि घटना के दिन आबकारी टीम द्वारा कोतवाली में शराब तस्करों द्वारा आबकारी टीम के एक सदस्य को बाइक की टक्कर मारकर घायल करने की सूचना दी गई थी, लेकिन इस संबंध में आबकारी टीम की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब व बाइकों को कोतवाली लाकर सीज कर एक शराब तस्कर को जेल भेज दिया था तथा फरार दो तस्करों की तलाश जारी है।