फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Undertrial prisoner dies under suspicious circumstances in Mandoli Jail.

Delhi News: मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 03 Sep 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Undertrial prisoner dies under suspicious circumstances in Mandoli Jail.
शराब तस्करी में गिरफ्तार किया था, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त तरुण वर्मा (26) के रूप में हुई है। 29 अगस्त को हर्ष विहार थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तरुण को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
बृहस्पतिवार को उसकी जमानत की याचिका पर सुनवाई होनी थी। परिजनों ने बेटे के साथ कुछ अनहोनी का आरोप लगाया है। हर्ष विहार थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजहों का पता चल पाएगा। पुलिस ने सरकार से मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि तरुण नशे का आदी था। पुलिस तमाम दृष्टिकोण से जांच कर रही है। उसके साथी कैदियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तरुण सब्जी मंडी के पास, मौजपुर में रहता था। परिवार में मां के अलावा दो बहनें हैं। मां अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तरुण परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण के परिजनों ने बताया कि 29 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार जेल भेजा था। इस बीच 1 सितंबर को परिजनों की जेल से तरुण से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने मां से 2 हजार रुपये और कुछ कपड़ों की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि इस बीच बृहस्पतिवार सुबह उनको खबर मिली कि तरुण की जेल में तबीयत खराब हो गई है। उसे जेल से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। परिवार अस्पताल पहुंचा तो वहां पर तरुण की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed