{"_id":"6a996ba54d4a040f9803d611","slug":"collision-between-truck-and-tata-ace-on-goraya-phillaur-road-13-injured-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-111523-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: गोराया-फिल्लौर रोड पर ट्रक-टाटा एस में टक्कर, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: गोराया-फिल्लौर रोड पर ट्रक-टाटा एस में टक्कर, 13 घायल
Thu, 03 Sep 2026 06:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
एसएसएफ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला; 108 और हाईवे एंबुलेंस से फगवाड़ा अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। वीरवार को जालंधर देहात के गोराया-फिल्लौर रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक टाटा ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे टाटा एस से टकराया। इस टक्कर में टाटा एस में सवार 13 लोग घायल हो गए।
सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसएसएफ टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। 108 एंबुलेंस और नेशनल हाईवे की एंबुलेंस से सभी को सिविल अस्पताल फगवाड़ा भेजा गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ था। एसएसएफ टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य करवाया। कुछ लोगों ने 1033 हेल्पलाइन पर मदद देर से पहुंचने का आरोप लगाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक के असंतुलित होने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।