फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dispute over kite-flying leads to clash; man stabbed after 18 days, condition critical.

Delhi NCR News: पतंग उड़ाने के विवाद में हुआ झगड़ा, 18 दिन बाद मारा चाकू, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी की वारदात, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े, चाकू भी बरामद
विज्ञापन

16 अगस्त को पीड़ित का आरोपियों से हुआ था विवाद, तभी से थी रंजिश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पतंग उड़ाने के दौरान हुए झगड़े के 18 दिन बाद तीन लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित अतुल (35) इस वक्त जीटीबी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसकी हालत नाजुक है। वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी की पहचान नीरज (21) के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग 17 साल के हैं। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि अतुल 16 अगस्त को पतंग उड़ा रहा था। इस बीच उसका नीरज और बाकी दोनों नाबालिगों से झगड़ा हो गया। उस दिन तो किसी तरह बीच-बचाव हो गया, लेकिन आरोपी हमला करने की फिराक में घूमते रहे। बुधवार को अतुल अपने घर के बाहर बैठा था। मौका पाते ही हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed