फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उस्मान हत्याकांड : पुलिस के हाथ नहीं आ रहा ओमपाल

उस्मान हत्याकांड : पुलिस के हाथ नहीं आ रहा ओमपाल

Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
उस्मान हत्याकांड : पुलिस के हाथ नहीं आ रहा ओमपाल
उस्मान हत्याकांड : पुलिस के हाथ नहीं आ रहा ओमपाल
विज्ञापन

सहारनपुर। बड़गांव में सुभाष के अपहरण के बाद हत्या, अफजाल का अपहरण कर लूट और अब उस्मान की अपहरण कर हत्या करने वाले गैंग का सरगना ओमपाल पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। यह गैंग बेखौफ होकर हत्या और लूट की वारदातों को लगातार अंजाम देता आ रहा है। मगर पुलिस नाकाम हो रही है।
जिले से 50 हजार के इनामी शामली के लुहारी हसनपुर निवासी ओमपाल और थानाभवन निवासी विक्की जिले में लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक माह पूर्व दो अगस्त की रात को बड़गांव के स्कूल संचालक सुभाष राणा का अपहरण कर फिरौती मांगी गई और फिर लूट के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। जब उसके दो साथी गिरफ्तार हो गए तो उसका इनाम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया। लेकिन पुलिस ओमपाल और विक्की को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन

अधिकारी यही दावा करते रहे कि पुलिस के खौफ से ओमपाल और विक्की जिला ही नहीं प्रदेश ही छोड़कर फरार हो गए हैं। लेकिन पुलिस के इन दावों की हवा निकालते हुए ओमपाल ने बुधवार को सरसावा में रेडीमेड गारमेंट के व्यापारी का अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया। इसे भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बुधवार की रात ही ओमपाल, विक्की और उनके दो अन्य साथियों ने ग्राम दुमझैड़ी निवासी उस्मान तथा बेहट के पठानपुरा निवासी अरशद का अपहरण कर लिया। रात में फिरौती मांगी और फिर लूटपाट के बाद उस्मान की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्मान हत्याकांड के बाद ओमपाल और विक्की पर एक बार फिर इनाम बढ़ाए जाने की संस्तुति की जा चुकी है। लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथों से दूर हैैं। पुलिस हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर, शामली समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है। लेकिन ओमपाल और विक्की का कोई पता नहीं चल सका है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि चार टीमें ओमपाल और विक्की की तलाश में लगातार दबिश दे रहीं हैं। शीघ्र ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed