{"_id":"5b0464a04f1c1b1b5e8b66e5","slug":"111527014560-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ तस्कर पकड़ा
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो तस्कर भाग निकले। तस्कर मारुति कार में शराब की पेटियां भरकर ला रहे थे। टीम ने कार को भी कब्जे में लिया है।
मंगलवार को पुलिस और आबकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन तस्कर एक मारुति-800 कार में हरियाणा से भारी मात्रा में शराब भरकर यूपी में आ रहे है। थाना मिर्जापुर के एसआई अनिल कुमार एवं आबकारी निरीक्षक हरीशचंद्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दोपहर करीब दो बजे रामपुर बड़कलां रोड पर पुल के पास तस्करों को घेर लिया। अपने को घिरता देख तस्कर अपनी मारुति कार को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक तस्कर को पीछा करने के बाद पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें 15 (180 बोतल) पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की भरी थी। पकड़ा गया सतवीर पुत्र मामचंद निवासी तलाकोर थाना छप्पर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) था जबकि फरार होने वाले रेनू पुत्र पुत्र बाबूराम निवासी मिरगपुर पांजूवाला थाना बेहट और गोवर्धन निवासी भागूवाला थाना मिर्जापुर बताया। बरामद कार पर फर्जी नंबर की प्लेट लगी हुई थी। थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर समेत उसके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।