{"_id":"5a905ff04f1c1b1d368bc263","slug":"101519411184-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धडल्ले से हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धडल्ले से हो रहा अवैध खनन
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है। पुलिस उच्चाधिकारियों की शिकायत पर कभी कुछ वाहनों को पकड़ अपनी सतर्कता दिखा देती है। शुक्रवार को पुलिस चौकी टोडरपुर के सामने से ही अवैध खनन से भरी भैंसा बुग्गियां देखने को मिली। चौकी पुलिस इन्हें नजर अंदाज करती देखी गयी। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया पहले ही चौकी पुलिस से वाहन निकालने की सेटिंग कर लेते हैं। यमुना में जोधेबांस, आलणपुर, नुनयारी आदि घाटों पर पुलिस की मिलीभगत से प्रतिदिन खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। उधर, सीओ बेहट का कहना है कि शिकायत की जांच की जाएगी। यदि अवैध खनन में कोई पुलिसकर्मी संलिप्त पाया गया तो प्रभावी कार्रवाई होगी।