{"_id":"6ae99c6f4447be4f5b0cc0a6","slug":"mobile-shop-burgled-two-thieves-caught-on-cctv-after-breaking-shutter-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मैनपुरी के किशनी में मोबाइल शॉप में चोरी, एक सीसीटीवी तोड़ा; दूसरे में कैद गईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मैनपुरी के किशनी में मोबाइल शॉप में चोरी, एक सीसीटीवी तोड़ा; दूसरे में कैद गईं तस्वीरें
Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
सार
किशनी के बिधूना चौराहे पर लकी मोबाइल सेंटर का शटर तोड़कर चोरों ने कुछ मोबाइल चोरी कर लिए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर वारदात करते दिखाई दिए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर फुटेज की जांच की है। दुकान मालिक चोरी हुए मोबाइलों की संख्या का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी नगर के बिधूना चौराहे पर चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर कुछ मोबाइल चुरा लिए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में दो चोर दिखाई दिए।पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जल्द खुलासे की बात कही।
बिधूना चौराहे पर आदर्श इंटर कॉलेज के सामने लकी मोबाइल सेंटर है। मंगलवार सुबह दुकान मालिक शिवपाल यादव दुकान पहुंचे तो शटर के ताले और अंदर का कांच का गेट टूटा मिला। शिवपाल यादव पृथ्वीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी टूटा हुआ था। पुलिस ने अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी, जिसमें दो चोर दुकान में घुसते दिखे। फुटेज में एक चोर को अंदर सीसीटीवी दिखने के बाद कुछ मोबाइल उठाकर जाते देखा गया।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल की संख्या जांच के बाद बता पाएंगे। किशनी थानाध्यक्ष गगन कुमार गौड़ ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा करेंगे।