Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six arrested in Korba: four for assault over Rs 500, two for SECL mine dacoity by 12 masked men.

कोरबा: बांकीमोंगरा पुलिस का डबल एक्शन, शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती में 6 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 12:38 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

कोरबा के बांकीमोंगरा में पुलिस ने शराब के लिए मारपीट और एसईसीएल खदान डकैती के दो मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और पिकअप वाहन भी जब्त किया।

विज्ञापन
Six arrested in Korba: four for assault over Rs 500, two for SECL mine dacoity by 12 masked men.
मारपीट करने वाले 4और खदान में डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पहला मामला शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट का है, वहीं दूसरा मामला एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में हुई डकैती से जुड़ा है।
विज्ञापन


शराब के लिए मारपीट का मामला
थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में सूरज कुमार बिंझवार ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी दिनेश कुमार बिंझवार के साथ देसी शराब भट्ठी से लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 119(1), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर कुर्रे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में समीर कुर्रे (19 वर्ष), आशीष कुमार पाटले (29 वर्ष), अमन कुमार कुर्रे (24 वर्ष) और हेमलाल कुर्रे (42 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी मोंगरा बस्ती, बांकीमोंगरा के निवासी हैं। सभी को 2 नवंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SECL बांकी खदान में डकैती का मामला
दूसरा बड़ा मामला SECL बांकी खदान नंबर 4 में हुई डकैती से संबंधित है। 28 अक्टूबर को सुरक्षा गार्ड व्यासनारायण चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 1 बजे 10 से 12 नकाबपोश बदमाशों ने खदान में धावा बोला था। आरोपियों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल छीन लिए और गैस कटर से स्टोर में रखे लोहे के रैक व पाइप, जिनकी कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है, काटकर चोरी कर ले गए।


पुलिस ने अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत BNS की धारा 310(2), 127(2), 317(3), 317(5) के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल विश्वकर्मा (22 वर्ष), जो पिकअप चालक है, और आकाश साहू (20 वर्ष), जो कबाड़ दुकान संचालक है, शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पिकअप वाहन CG 12 BJ 6180, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मारपीट करने वाले 4और खदान में डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट करने वाले 4और खदान में डकैती के 2 आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed