Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: SSB Constable Accused of Killing Wife; 12-Year-Old Daughter's Account Exposes Crime

ग्वालियर: करवा चौथ मनाने आया एसएसबी जवान पत्नी की हत्या कर फरार, रातभर शव के पास सोया, बेटी ने खोला राज

Tue, 03 Nov 2026 01:57 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

छुट्टी लेकर करवा चौथ मनाने आए SSB जवान ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और वारदात के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के पास सोता रहा। आरोपी की 12 वर्षीय बेटी के बयान से हत्या का राज खुला।

विज्ञापन
Gwalior: SSB Constable Accused of Killing Wife; 12-Year-Old Daughter's Account Exposes Crime
पति ने पत्नी का गला दवाकर मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ मनाने जम्मू-कश्मीर से ग्वालियर आए SSB जवान ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के पास बेडरूम में सोता रहा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह पत्नी का शव गाड़ी में रखकर अपने पुश्तैनी गांव भिंड के छौंदा ले गया और वहां ससुराल वालों को फोन करके पत्नी की हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही लेकिन पत्नी के शरीर पर चोट के निशान देखकर मायके पक्ष को शक हुआ। परिजनों के सवाल करने पर आरोपी ने अपनी सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बावजूद 12 साल की बेटी ने चुपके से अपने मामा को पिता की करतूत बता दी। बेटी के बयान के बाद हत्या का मामला उजागर हो गया। फिलहाल आरोपी गांव से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्ञान सिंह मूल रूप से भिंड जिले के छौंदा गांव का रहने वाला है। वह SSB में सिपाही है और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। ज्ञान सिंह 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाने छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। वह मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी गांव में किराए के मकान में पत्नी रिंकी जाटव और बच्चों के साथ रह रहा था। रविवार को आरोपी के पिता इलाज कराने भिंड से ग्वालियर आए थे। इलाज के बाद रिंकी ने अपने ससुर को वापस भिंड छोड़ आने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। ज्ञान सिंह अपने पिता को भिंड छोड़कर रविवार रात वापस ग्वालियर लौटा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घर लौटने के बाद रिंकी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर ज्ञान सिंह को शक हुआ और उसने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ज्ञान सिंह ने पत्नी को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पैर रखकर गला घोंट दिया। उस समय घर में 14 साल का बेटा दीपू और 12 साल की बेटी प्रियांशी भी मौजूद थे। दोनों बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां की हत्या होते देखी। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को बेडरूम में रखा और रातभर उसी कमरे में सोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गांव में चीते का खौफ: कूनो से निकलकर राजस्थान होते हुए गुना के जंगल में पहुंचा चीता, वन विभाग ने करवाई मुनादी

इसके बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी पत्नी का शव गाड़ी में रखकर भिंड जिले के छौंदा गांव पहुंचा। वहां उसने पत्नी के मायके भीरमपुरा में रहने वाले साले सचिन जाटव को फोन कर बताया कि रिंकी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। रिंकी के शरीर पर चोट के निशान और घुटनों पर गंभीर चोट देखकर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने आरोपी से सवाल किए तो उसने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया और चुप रहने को कहा।


आरोपी ने अपनी 12 साल की बेटी प्रियांशी को भी किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद बेटी ने चुपके से अपने मामा सचिन को पूरी घटना बता दी। बेटी ने बताया कि मां मोबाइल पर बात कर रही थीं। इसी दौरान पिता घर आए और शक के चलते मां की हत्या कर दी। बेटी के बयान और रिंकी के शरीर पर चोटों के निशान सामने आने के बाद हत्या का मामला उजागर हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी गांव से फरार हो गया।

भिंड में दिनभर हंगामे के बाद स्थानीय पुलिस की सलाह पर परिजन सोमवार देर रात रिंकी का शव कार से ग्वालियर लेकर आए और मुरार थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मुरार थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ बगोली ने बताया कि पुलिस चश्मदीद बच्चों और परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed