{"_id":"638f8e6bd99ba43b8d0f460a","slug":"counseling-for-admission-in-m-ed-today-and-tomorrow-saharanpur-news-mrt6165516144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एमएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आज और कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड पाठ्यक्रम में सत्र 2022-24 में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है। उनकी काउंसिलिंग आज और कल यानी सात और आठ दिसंबर को जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में होगी।
जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल ने बताया कि काउंसिलिंग सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। सात दिसंबर को रैंक एक से 150 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसी प्रकार आठ दिसंबर को 151 से 293 रैंक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को एलएलएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2022-24 का पंजीकरण फॉर्म, एलएलबी के सभी सेमेस्टर की अंकतालिकाएं, आरक्षण श्रेणी का प्रमाण पत्र, सभी शैक्षणिक अभिलेखों की मूल प्रति और छाया प्रति के दो सेट, चार पासपोर्ट साइज फोटो और एक फाइल कवर लेकर पहुंचना होगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को काउंसिलिंग का मौका नहीं मिलेगा। काउंसिलिंग के लिए समिति बनाई गई है, जिसमें प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा, प्रोफेसर एमएम फिरोज और प्रोफेसर मनीषा सैनी शामिल हैं।
------
13 दिसंबर से होंगी पीजी की आंतरिक परीक्षाएं
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम पहले सेमेस्टर की पहली आंतरिक परीक्षाएं एवं तीसरे सेमेस्टर की दूसरी आंतरिक परीक्षाएं 13 से 16 दिसंबर तक आयोजित होंगी। 17 दिसंबर को असाइनमेंट और सेमिनार होगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. हरवीर सिंह चौधरी ने बताया कि परीक्षा संबंधी जानकारी नोटिस बोर्ड और महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।