फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Councilors are also registering complaints in the public hearing camp of the corporation

निगम के जन सुनवाई शिविर में पार्षद भी दर्ज करा रहे शिकायत

Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Councilors are also registering complaints in the public hearing camp of the corporation
नगर निगम ने जनसुनवाई के दौरान सुनवाई करते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित जन सुनवाई शिविर में आम नागरिकों के साथ ही पार्षद भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को दूसरा जन सुनवाई शिविर था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सड़क, नाली, सीवर चोक, लीकेज और अतिक्रमण सहित अनेक प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंचे। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पार्षद कलम सिंह पार्क संबंधी समस्या लेकर शिविर में पहुंचे। उन्होंने एक अन्य प्रकरण भी नगरायुक्त के समक्ष रखा। मनोनीत पार्षद रेखा रोहिला भी किसी व्यक्ति की समस्या लेकर शिविर में पहुंचीं और समाधान कराने की मांग की। एक महिला ने एक पार्षद पर अपने साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत भी नगरायुक्त से की। रेलवे रोड निवासी रतन मोहन कपूर ने अपने 60 गज के मकान पर अधिक टैक्स लगा होने की शिकायत की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने राजस्व निरीक्षक को तुरंत मौके पर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। अमित मक्कड़ ने वार्ड 35 की तुलसा विहार कॉलोनी में सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त निर्माण के संबंध में टेंडर हो चुका है। स्टेट बैंक कॉलोनी निवासियों ने नाला निर्माण, वार्ड 37 की द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी पीके मित्तल द्वारा गलियों के निर्माण, वार्ड 63 निवासी शफीक अहमद एवं मोहम्मद अली द्वारा सड़क निर्माण, पंजाबी बाग निवासी मधु सिंघल द्वारा नाली निर्माण, सुपर विहार कॉलोनी तोता चौक निवासी सतबीर द्वारा नाली निर्माण व वर्धमान कॉलोनी निवासी मोहन लाल द्वारा सड़क निर्माण की मांग की गई। वार्ड 58 के मोहल्ला बाजदारान निवासियों ने सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की। मिशन कंपाउंड निवासी गुरमीत बिंद्रा द्वारा नालियों की सफाई व कूड़ा निस्तारण की शिकायत की गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल को तुरंत नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। चंद्र नगर निवासी अजय शर्मा ने गली में अतिक्रमण होने की शिकायत की। तिब्बत मार्केट के दुकानदारों ने नदीम कुरैशी के नेतृत्व में नगरायुक्त से मुलाकात कर दुकानदारों को वहां से न हटाने की मांग की। जन सुनवाई में महाप्रबंधक जल कल मनोज आर्य, अधिशासी अभियंता जल कल सुशील सिंघल, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed