फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corporation is investing money where work is to be done through smart city scheme

जहां स्मार्ट सिटी योजना से होने हैं काम वहां निगम लगा रहा पैसा

Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation is investing money where work is to be done through smart city scheme
वार्ड 43 में बिन बरसात के सड़क पर जलभराव। - फोटो : SAHARANPUR
जहां स्मार्ट सिटी योजना से होने हैं काम वहां निगम लगा रहा पैसा
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के जिन वार्डों में पूरी तरह से स्मार्ट सिटी योजना के पैसे से विकास कार्य होने हैं, वहां नगर निगम भी अपने बजट से काम करा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 21 वार्डों को एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इस क्षेत्र में तमाम कार्य स्मार्ट सिटी के बजट से होने हैं, लेकिन नगर निगम ने एबीडी क्षेत्र के दो वार्डों में अपनी ओर से भी दस कार्यों के टेंडर कर दिए हैं। इन कार्यों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना, नाला निर्माण आदि शामिल हैं, जिन पर लाखों रुपये खर्च होने हैं। ऐसे में एबीडी क्षेत्र के अन्य वार्डों के पार्षद निगम अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि निगम के अधिकारी खास वार्डों को लाभ पहुंचाने को निगम का पैसा खर्च कर रहे हैं। पेश है रिपोर्ट...
एबीडी क्षेत्र में इन कार्यों के हुए टेंडर
- राघवपुरम प्रेम वाटिका में दिनेश जैन के मकान से रविंद्र जैन के मकान तक सीसी रोड।
- स्वतंत्र नगर में खन्ना नर्सिंग होम वाली गली में नाली व सीसी रोड।
- जवाहर पार्क तुरियन डेयरी से केशव अचार फैक्ट्री पांवधोई नदी तक सीसी रोड व नाली।
- तुलसी विहार में राहुल अनेजा के मकान से भूतेश्वर मंदिर रोड तक सीसी रोड व नाली।
- स्वतंत्र नगर पटेल मिल में टैगोर स्कूल तक नाली व सीसी रोड।
- भूतेश्वर मंदिर के बराबर वाली गली में नाली व पुलिया सड़क निर्माण।
- बाबा लालदास रोड पर राजेंद्र आरा मशीन से हाजी शाह कमाल दरगाह तक सड़क व नाली।
- धोबीघाट से अग्रवाल धर्मशाला तक सीसी रोड।
- बाबा लालदास रोड पर नव ज्योति प्रकाशन वाली गली में नाली व सीसी रोड।
- कलसिया रोड से शिवधाम मंदिर तक नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क।
एबीडी क्षेत्र के वार्डों की हालत
वार्ड 49 भी एबीडी क्षेत्र का हिस्सा है। इस वार्ड में मदरसा मजाहिर उलूम भी है, जहां विदेशों से छात्र आकर पढ़ाई करते हैं। मदरसे की ही बगल में नाले टूटे पड़े हैं, जिन पर कई जगह ढक्कन तक नहीं है। नाले खुले और टूटे होने की वजह से एक ओर जहां राहगीरों को परेशानी होती है। वार्ड 43 में कच्चे नाले की वजह से बिन बरसात के भी सड़कों पर जलभराव है।
विज्ञापन

नागरिकों की बात
-शब्बीर का कहना है कि उनका वार्ड स्मार्ट सिटी योजना में शामिल बताया जाता है, लेकिन तीन साल से कोई काम नहीं हो रहा है। मस्जिद के सामने की नाली टूटी होने की वजह से जलभराव रहता है। बगल के वार्ड नंबर 22 में निगम काम करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शहजाद ने बताया कि पुलिस चौकी के गेट के ठीक सामने नाला टूटा हुआ है। सप्ताह में एक या घटनाएं नाले में गिरने की होती हैं। पास में दो स्कूल भी हैं, जिनके बच्चे नाले के पास से गुजरते हैं। नगर निगम को बिना भेदभाव के सभी जगह बराबर काम कराने चाहिए।
पार्षद प्रतिनिधि का पक्ष
एबीडी क्षेत्र में शामिल वार्डों में स्मार्ट सिटी योजना से काम होने हैं, लेकिन नगर निगम ने दो वार्डों में लाखों रुपये के काम के टेंडर किए हैं। हम काम के विरोध में नहीं हैं, लेकिन निगम को सभी वार्डों की समस्या दूर करनी चाहिए।
सईद सिद्दीकी, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 49।
एबीडी क्षेत्र में केवल स्मार्ट सिटी योजना के पैसे से काम होंगे ऐसा नहीं है। जहां जरूरत है वहां नगर निगम भी काम करा सकता है, क्योंकि क्षेत्र तो नगर निगम ही का है। इसी लिए जरूरत को देखते हुए दो वार्डों में कुछ कार्यों के टेंडर किए गए हैं।

कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण विभाग नगर निगम।

शब्बीर।

शब्बीर।- फोटो : SAHARANPUR

शहजाद।

शहजाद।- फोटो : SAHARANPUR

वार्ड 49 में टूटे नाले के ढक्कन।

वार्ड 49 में टूटे नाले के ढक्कन।- फोटो : SAHARANPUR

सईद सिद्दीकी, पार्षद प्रतिनिधि।

सईद सिद्दीकी, पार्षद प्रतिनिधि।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed