{"_id":"60957fc38ebc3eb9222cc206","slug":"corona-era-people-suffer-warriors-in-service-saharanpur-news-mrt5374393146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल.. लोग बेहाल... सेवा में जुटे योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल.. लोग बेहाल... सेवा में जुटे योद्धा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल.. लोग बेहाल... सेवा में जुटे योद्धा
सहारनपुर। युद्ध और आपदा के समय जिस तरह रेड क्रास सोसाइटी मानव सेवा के लिए उतरती हैं, वैसे ही कोरोना काल में अनेक सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता दिन रात जुटे हैं। कोई जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का कार्य कर रहा है तो कोई खाने का सामान। कोरोना से मरने वाले जिन लोगों से उनके परिजन भी दूरी बना रहे हैं, ऐसे मृतकों का अंतिम संस्कार तक करने को योद्धा आगे आए हैं। आज विश्व रेड क्रास दिवस है। जिन्होंने मानव सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर रखा है, पेश है ऐसे लोगों पर रिपोर्ट...
मददगार बनी एफबीडी के सदस्यों की टीम
फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने साल भर में अनेक रक्तदान शिविर लगाता है। साथ ही जरूरतमंदों के लिए प्लाज्मा की भी व्यवस्था कर रहा है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज पांचाल के अलावा तरुण भोला सहित अन्य युवाओं की टीम कोरोना काल में लोगों की मदद को आगे आए हैं, जो जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलिंडर तक पहुंचा रहे हैं।
अंतिम संस्कार कर अपनेपन का निभा रहे धर्म
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल झांब, संचित अरोड़ा, गौरव कक्कड़ और सोनी शर्मा सहित 10 युवाओं ने टीम बनाकर अब तक 40 अंतिम संस्कार कराए। जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई और परिवार वाले भी संक्रमित होने के कारण अंतिम संस्कार कराने से घबरा रहे थे, उनकी मदद के लिए यह युवा आगे आए।
विज्ञापन
एटीसी ने मदद को चलाया अभियान
हैंड्स टू केयर संस्था की तरफ से कोरोना काल में जरूरतमंदों की अलग अलग तरीके से मदद की जा रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर पर लगने वाले फ्लो मीटर की किल्लत हुई तो संस्था ने लोगों से अपील कर ऐसे फ्लो मीटर इकट्ठा कराए, जो लोगों के घरों में मौजूद थे, लेकिन उपयोग नहीं हो रहा था। इन्हें उन लोगों तक पहुंचाया, जिनको जरूरत थी। साथ ही शांतिधाम और अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया।
एरोन एजुकेशन सोसाइटी पहुंचा रही मदद
एरोन एजुकेशन सोसाइटी की तरफ से जरूरतमंदों तक मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सोसाइटी का संचालन कर रही रश्मि टेरेंस और उनके सहयोगी रोजाना ही जरूरतमंदों तक राशन का सामान भी पहुंचा रहे हैं।