फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Corona curfew may be removed from Saharanpur soon

सहारनपुर से जल्द हट सकता है कोरोना कर्फ्यू

Sun, 06 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew may be removed from Saharanpur soon
सहारनपुर। जनपद कोरोना कर्फ्यू से मुक्त होने के कगार पहुंच गया है। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब जनपद में मात्र 605 एक्टिव मरीज रह गए हैं, जबकि 600 से कम एक्टिव मरीजों पर कोरोना कर्फ्यू हटाने का नियम है। ऐसे में व्यापारियों, मजदूरों और आम नागरिकों को कर्फ्यू हटने का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू को लगे एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। राशन की दुकानों, मेडिकल स्टोर, डेयरियों और अस्पतालों को छोड़कर शेष सभी तरह की दुकानें बंद चल रही हैं। इससे व्यापार खासा प्रभावित हो रहा है। साथ ही दुकानों पर काम करने वाला मजदूरों का एक वर्ग भी खासा प्रभावित हुआ है। पाबंदियों की वजह से बड़ी संख्या में लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बीते दिनों सरकार ने 600 से कम एक्टिव मामले वाले जनपदों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया है। चूंकि सहारनपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या अधिक थी। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू नहीं हटाया जा सका था। मगर अब लगातार एक्टिव मरीज घट रहे हैं। रविवार को 224 मरीजों के ठीक होने के बाद 605 एक्टिव मरीज रह गए हैं, जबकि कोरोना कर्फ्यू सात जून तक है। ऐसे में लोग सात जून के बाद सहारनपुर से कर्फ्यू हटने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि लखनऊ स्तर पर सहारनपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 955 दर्शाई जा रही है।
विज्ञापन

दो और मरीजों की मौत, 36 संक्रमित मिले
सहारनपुर। जनपद में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई। शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम चार बजे तक जनपद में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई। दोनों मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के कोविड अस्पताल में हुई हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 444 पहुंच गई है। रविवार को 36 लोग संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों की आंकड़ा 32,957 पर पहुंच गया है। उधर, रविवार को 224 मरीज ठीक हुए हैं। जिनके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 605 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed