{"_id":"6ac2a9909f742cc0c70c770b","slug":"cloudy-skies-may-return-from-tomorrow-there-is-also-a-possibility-of-light-rain-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-185119-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कल से फिर छाए रह सकते हैं बादल, बूंदाबांदी होने के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कल से फिर छाए रह सकते हैं बादल, बूंदाबांदी होने के भी आसार
विज्ञापन
-मौसम विभाग ने तीन से चार दिन तक मौसम बदलने रहने का अनुमान जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जनपद में कल यानी छह अक्तूबर को फिर से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी होने का अनुमान जताया गया है। ऐसा तीन से चार दिन तक रह सकता है।
जनपद में पिछले सप्ताह आंधी और भारी बारिश की आशंका को लेकर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी तक करनी पड़ी थी। हालांकि बेहद हल्की बूंदाबांदी के साथ हालात सामन्य ही रहे थे। हवा और बूंदाबांदी से तापमान में जरूर गिरावट आ गई थी। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जिसने ठंडक का अहसास लोगों को कराया था। उसके बाद से लगातार तापमान बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। अब मौसम विभाग ने फिर से मौसम बिगड़ने की ओर इशारा किया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे भी हल्के बादल छा गए थे। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि छह अक्तूबर को जनपद में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चार से पांच दिन तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
-- -- --
बीते दस दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -- न्यूनतम-- -- अधिकतम
04 अक्तूबर-- -27.2-- -- -- 33
03 अक्तूबर-- -27-- -- -- -33
02 अक्तूबर-- -26.5-- -- -- 34
01 अक्तूबर-- -27-- -- -- -35
30 सितंबर-- -26.5-- -- -- -34
29 सितंबर-- -27-- -- -- -- 34
28 सितंबर-- -25-- -- -- -- 29
27 सितंबर-- -23-- -- -- -- 26
26 सितंबर-- -26-- -- -- -- 28
25 सितंबर-- -27-- -- -- -- 33
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जनपद में कल यानी छह अक्तूबर को फिर से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी होने का अनुमान जताया गया है। ऐसा तीन से चार दिन तक रह सकता है।
जनपद में पिछले सप्ताह आंधी और भारी बारिश की आशंका को लेकर प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी तक करनी पड़ी थी। हालांकि बेहद हल्की बूंदाबांदी के साथ हालात सामन्य ही रहे थे। हवा और बूंदाबांदी से तापमान में जरूर गिरावट आ गई थी। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जिसने ठंडक का अहसास लोगों को कराया था। उसके बाद से लगातार तापमान बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान 27.2 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। अब मौसम विभाग ने फिर से मौसम बिगड़ने की ओर इशारा किया है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे भी हल्के बादल छा गए थे। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि छह अक्तूबर को जनपद में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चार से पांच दिन तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
बीते दस दिन का तापमान
तिथि
04 अक्तूबर
03 अक्तूबर
02 अक्तूबर
01 अक्तूबर
30 सितंबर
29 सितंबर
28 सितंबर
27 सितंबर
26 सितंबर
25 सितंबर