{"_id":"6ac2a9800c141b8721074c57","slug":"daya-sugar-mill-will-start-operations-from-the-first-week-of-november-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185154-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवंबर के पहले सप्ताह से चलेगी दया शुगर मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवंबर के पहले सप्ताह से चलेगी दया शुगर मिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गागलहेड़ी। दया शुगर मिल को लेकर चल रही किसानों की चिंता के बीच रविवार को मिल के नए प्रबंधन अधिकारी अरुण कुमार भाटी ने क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मिल को लीज पर लिया गया है और नवंबर के पहले सप्ताह तक मिल का संचालन शुरू कराने के प्रयास हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार से मिल के सभी कर्मचारियों को काम पर बुला लिया गया है और संचालन के लिए आवश्यक सामान मंगाया जा चुका है। मिल संचालन को लेकर किसानों की जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) और उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर से भी वार्ता हुई है। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मिल प्रबंधन के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद शाम पांच बजे तक मिल के संचालन को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद किसान नेता धर्मबीर सिंह गुर्जर ने प्रस्तावित पांच अक्तूबर के पैदल मार्च को फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि किसानों को मिल प्रबंधन और प्रशासन के निर्णय का इंतजार करना चाहिए। यदि तय समय में मिल संचालन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो किसानों के साथ आगे आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।