फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers refuse to provide land for industrial corridor.

Saharanpur News: औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन देने से किसानों का इंकार

Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers refuse to provide land for industrial corridor.
बड़गांव। औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में रविवार को सिरसली कलां गांव में छह गांवों के किसानों ने पंचायत की। किसानों ने एक स्वर में अपनी जमीन देने से इंकार करते हुए प्रस्ताव के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सिरसली कलां स्थित एक बैंक्वेट हॉल में हुई पंचायत में किसानों ने प्रस्ताव का विरोध किया। किसानों ने दो टूक कहा कि उनकी जमीन उपजाऊ है, वह इसे देकर अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। जमीन ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। बता दें, कि पूर्व में 17 गांवों में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण की चर्चा के बाद किसानों ने विरोध शुरू किया था। पांच दिन पूर्व अंबेहटा चांद में कुछ किसानों ने गलियारे के समर्थन में पंचायत की थी। इससे किसानों में मतभेद की स्थिति बन गई थी। अब यूपीसीडा की ओर से रामपुर मनिहारान तहसील के सिरसली कलां, सिरसली खुर्द, नैनपुर नगला, चकवाली, मोहम्मदपुर गाड़ा और शिवदासपुर में करीब 700 एकड़ जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके लिए किसान तैयार नहीं है। अध्यक्षता रियासत प्रधान व संचालन विनोद कुमार ने किया। पंचायत में संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, सिकंदर, आश मोहम्मद, अनवर, सलीम, जमशेद, मुंतजिर, नौशाद समेत छह गांवों के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed