फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Upper caste community panchayat protests against UGC rules and SC-ST Act

Saharanpur News: यूजीसी नियमों और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की पंचायत

Mon, 05 Oct 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Upper caste community panchayat protests against UGC rules and SC-ST Act
बड़गांव। यूजीसी के नए नियमों और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में रविवार को गोगा म्हाड़ी स्थल पर सवर्ण समाज के लोगों ने पंचायत हुई। इसमें दोनों मुद्दों पर पुनर्विचार की मांग करते हुए निर्णय लिया गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर विभिन्न स्तरों पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में कार्तिकेय राणा ने कहा कि सवर्ण समाज का देश के प्रति गौरवशाली योगदान रहा है। कानून के कारण कई युवा मुकदमों का सामना कर रहे हैं। सरकार को इस मामले में पुनर्विचार करना चाहिए। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर और भूमिहार ब्राह्मण सभा के मांगेराम त्यागी समेत अन्य लोगों ने विचार रखते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। इसके बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम रामपुर मनिहारान रामभरोसे सारण और सीओ देवबंद अमित सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में यूजीसी के नियमों और एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा के लिए सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की मांग की गई। इस मौके पर आचार्य वासुदेव, संजय फौजी, साध्वी देवा राणा समेत काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed