फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress lost its credibility, this time it was empty handed

कांग्रेस ने खोयी साख, इस बार रही खाली हाथ

Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Congress lost its credibility, this time it was empty handed
सहारनपुर। पिछले चुनाव में जनपद में दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार खाली हाथ रही। हालांकि गत चुनाव में कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन था। इसके चलते 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया था। चुनाव से पहले दोनों विधायकों और पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस के प्रदर्शन पर बड़ा असर पड़ा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बेहट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नरेश सैनी ने भाजपा के महावीर राणा को 25586 वोटों से हराया था। सहारनपुर देहात से कांग्रेस के मसूद अख्तर ने बसपा के जगपाल सिंह को 12324 वोटों से हराकर विजय हासिल की थी। नकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इमरान मसूद मात्र 4057 वोटों से ही पराजित हुए थे। रामपुर मनिहारान से कांग्रेस के विश्वदयाल छोटन तीसरे स्थान और गंगोह से नोमान मसूद दूसरे स्थान पर रहे थे। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद और सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा बेहट से विधायक नरेश सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया। पिछले चुनाव में दो सीटों पर कब्जा करने वाली कांग्रेस इस बार न सिर्फ खाली हाथ रही बल्कि उसका कोई प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाया है। कांग्रेस ने सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। माना जा रहा है कि कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने का असर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed