फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress canceled torch procession after the cancellation of winter session

शीतकालीन सत्र रद्द होने पर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 30 Dec 2020 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Congress canceled torch procession after the cancellation of winter session
जिला कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकालते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
शीतकालीन सत्र रद्द होने पर कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों को आंदोलन के समर्थन और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बुधवार शाम युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता की मांगों को अनसुना करके केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को बर्बाद करने पर तुली हुई है। वहीं, संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करके सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य शशी वालिया ने भाजपा सरकार को किसान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई को कांग्रेस संसद तक ना ले जा सके, इसी साजिश के तहत शीतकालीन सत्र रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी और किसानों को उनका हक दिलाएगी। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन एवं जिला उपाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि देश की सरकारें इसी तरह किसानों का शोषण करती रहीं तो अन्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर देश भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा।

इस दौरान एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला महामंत्री मनीष त्यागी, जिला सचिव फाजिल अहमद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनिनवाल, सार्थक त्यागी, बलराम सिंह, मोबीन गाड़ा, किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अक्षय चौधरी, नितिन शर्मा, अमित कांबोज, चेतनलाल, सरदार हनी सिंह, आरिफ सिद्दीकी, संदीप कुमार, राजीव बत्रा, सौरव धीमान, सचिन वर्मा, विशाल शर्मा, अमरदीप जैन, धर्मपाल जोशी, रजत भारद्वाज आदि मशाल जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed