फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cold winds continue, people are troubled by cold

सर्द हवाओं का सितम जारी, ठंड से परेशान रहे लोग

Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cold winds continue, people are troubled by cold
सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में अलाव का सहारा लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में सोमवार को भी सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। दिन में कई घंटे तक निकली धूप के बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोग ठंड से बेहाल रहे। शहर में जगह-जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह से शाम तक हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। शाम के समय गलन का असर अधिक रहा।
विज्ञापन

ऐसे मौसम में जिले में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित होने से हजारों छात्र-छात्राओं को जरूर ठंड से काफी राहत मिली। इससे अभिभावक भी काफी सुकून में रहे। शीतलहर को देखते हुए ही जिलाधिकारी ने बेसिक से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के संस्थानों में 24 दिसंबर तक अवकाश घोषित किए गए थे।
विज्ञापन

मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सोमवार को शहरी और देहाती क्षेत्रों में कई घंटे तक धूप निकली। मगर सर्द हवाओं के असर के कारण ठंड कायम रही। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक से राहत मगर ठंड ने किया परेशान
- रेलवे की ओर से सहारनपुर अंबाला मार्ग पर आठ घंटे तक कई ट्रेनों के लिए लगाए गए मेगा ब्लॉक से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। सोमवार को इस ब्लॉक से तो राहत मिल गई। मगर ठंड में ट्रेनों और बसों में सफर करना काफी मुश्किल रहा।

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेते युवती

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेते युवती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेता परिवार

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेता परिवार

सहारनपुर में रेलवे रोड ठिठरती ठंड में गर्म कपडो का सहारा लेता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed