{"_id":"5faadf018ebc3e9bf96c5e81","slug":"celebrate-diwali-by-lighting-gomay-diyas-saharanpur-news-mrt5104820198","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए गोमय दीये जलाकर मनाएं दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए गोमय दीये जलाकर मनाएं दिवाली
विज्ञापन
केएलजी पब्लिक स्कूल में नगर निगम व गौ विज्ञान शोध द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोमय दीपक को प्रदर?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम की तरफ से केएलजी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाराज सिंह कॉलेज के गौ विज्ञान शोध समूह द्वारा तैयार कराए गए गोमय दीयों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य गोमय दीये जलाकर दिवाली मनाने का रहा।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक वाईके गुप्ता, नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्या बबीता मलिक, गौ विज्ञान शोध प्रभारी डाक्टर दिनकर मलिक और अभाविप के विभाग संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने संयुक्त रूप से किया। डॉक्टर दिनकर मलिक ने बताया कि गोमय के दीये के प्रतिदिन प्रयोग करने से घरों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना की और नगर निगम की कान्हा उपवन गोशाला में भी भविष्य में गोमय दीयों का निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान गोमय दीयों का वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम में रिनी मेहंदीरत्ता, राजेंद्र सिमरा, शीतल मल्होत्रा, रूबी अरोरा, शुभम बोहरा, संजय कोहली, नूतन शर्मा, वैभव शर्मा, आशु वालिया, श्रुति ग्रोवर, प्रिंस चौहान, प्रिंस कुमार, सुनंदा साहनी और प्रीति सेठ आदि मौजूद रहे।