{"_id":"56f052554f1c1b1f1cf14d28","slug":"cantor-crushing-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर से कुचलकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मौत पर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार कर रही एक महिला को कैंटर ने कुचल दिया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने चिकित्सकों पर देर से उपचार शुरू किए जाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मामले में कैंटर चालक और सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सांपला खत्री निवासी मजबुल हसन की पत्नी मेहरुनिशा (40) सोमवार को अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ दवा लेने नगर में आई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह दवाई लेकर घर लौट रहा थी।
देवीकुंड मार्ग के सामने सड़क पार करते वक्त सहारनपुर की ओर से आ रहे टैंकर संख्या यूपी 11एन 4429 ने उसे कुचल दिया। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मेहरुनिशा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सकों पर देरी से इलाज शुरू करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पति मजबुल हसन का कहना था कि डॉक्टर यदि समय पर उसकी पत्नी का इलाज शुरू कर देते तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि मेहरुनिशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पति मजबुल हसन की तहरीर पर कैंटर चालक और सरकारी अस्पताल के कई चिकित्सकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर रही है।