फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Calling from home, Kishore was strangled, referred in critical condition

घर से बुलाकर किशोर का गला रेता, नाजुक हालत में रेफर किया

Thu, 10 Oct 2019 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Calling from home, Kishore was strangled, referred in critical condition
धारदार हथियार के हमले में घायल हुआ युवक - फोटो : DEVBAND
घर से बुलाकर किशोर का गला रेता, नाजुक हालत में रेफर किया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में आधी रात को एक किशोर को घर से बुलाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। लहूलुहान हालत में किशोर घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी देहात देवबंद पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
दारुल उलूम वक्फ के समीप रहने वाले महफूज का बेटा जुनैद (17) मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर के एक कमरे में अपनी बहन के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया और बात करता हुआ घर से बाहर निकल गया। रात में करीब सवा बजे जुनैद लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो उसे देख परिवार में हड़कंप मच गया। जुनैद के गले पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया था। तुरंत ही परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जुनैद की मां शाइस्ता के मुताबिक रात में फोन आने पर जुनैद ने बहन से कहा कि वह अंडे खाकर जल्द ही लौट आएगा। लेकिन वह लहूलुहान हालत में लौटा। वहीं, सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी देवबंद पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

खानकाह चौकी पुलिस सुस्त, अपराधी मस्त
देवबंद। खानकाह चौकी पुलिस की लापरवाही और सुस्ती के चलते इस क्षेत्र में लगातार अपराध हो रहे हैं। आरोप है कि पीड़ित शिकायत लेकर चौकी पर जाता है तो उस पर कार्रवाई ही नहीं होती है। सराय मालियान में हुई मारपीट में खानकाह निवासी बुद्धु सैनी चौकी इंचार्ज को तीन बार तहरीर दे चुका है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं खानकाह में बच्चों का एक गिरोह वाहनों की चोरी कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज दिए जाने के बाद भी उनका पता नहीं लगा पाई। क्षेत्र के लोगों में चौकी स्टॉफ को लेकर रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed