फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Businessman met the official of Uttarakhand's state tax department, expressed anger

Saharanpur News: उत्तराखंड के राज्यकर विभाग के अधिकारी से मिले व्यापारी,जताया रोष

Wed, 30 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Businessman met the official of Uttarakhand's state tax department, expressed anger
सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित राज्यकर विभाग की आशारोडी चौकी पर सहायक आयुक्त अमित कुमार से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न ट्रांसपोर्टरों के ट्रक रोककर सहारनपुर के कपड़ा, जूता एवं होजरी व्यापारियों का माल सीज किए जाने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को व्यापारी नेताओं ने राज्यकर विभाग के अधिकारी से कहा कि उन्हें कानून के साथ ही व्यापारिक दृष्टिकोण पर भी अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी कर अपवंचक नहीं बल्कि कर दाता हैं। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारियों ने समय समय पर आर्थिक योगदान देकर देश की प्रगति में अहम भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद से व्यापारी अपने कारोबार को बचाने के लिए संघर्षरत है। ऐसे में छोटी-छोटी कमियों पर माल रोक कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे सरकार को भी कर की हानि होती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के माल में छोटी सी कमी पर धारा 129 की बजाए 130 की कार्रवाई करना उत्पीड़न है। राज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त अमित कुुमार ने भरोसा दिया कि भविष्य में इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। विभाग की मंशा व्यापारी का उत्पीड़न नहीं करना है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, पंजाबी मार्केट क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, रायवाला क्लॉथ मार्केट के चेयरमैन संजय अरोड़ा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed