फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BSP paused with Bhima Army

बसपा ने झाड़ा भीम आर्मी से पल्ला

Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
BSP paused with Bhima Army
बसपा - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में शब्बीरपुर बवाल के विरोध में उतरी भीम आर्मी के बवाल किए जाने के बाद से बसपा उससे दूर होती जा रही है। बसपा ने भीम आर्मी से पल्ला झाड़ लिया है और कहा है कि भीम आर्मी से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


बसपा सिर्फ पीड़ितों के साथ हैं और निर्दोषों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। इससे भीम आर्मी अलग-थलगपड़ती नजर आ रही है। पुलिस और प्रशासन अभी तक भीम आर्मी के साथ बसपा को खड़ा हुआ मान रहा था।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी की और बसपा पदाधिकारियों से भी बैठक की। जिसके बाद बसपाइयों ने भीम आर्मी से पल्ला झाड़ लिया।

बसपाइयों ने भीम आर्मी को अलग संगठन बताया। भीम आर्मी के सवाल पर पहले तो बसपा पदाधिकारी टालमटोल ही करते नजर आए, बाद में भीम आर्मी के नाम पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्होंने भीम आर्मी से बसपा के कोई संबंध होने से नकार दिया है। बसपा नेता शादान मसूद ने कहा है कि समाज को तोड़ने वालों, कानून को हाथ में लेने वालों से बसपा का कोई संबंध नहीं है। भीम आर्मी का अपना अलग संगठन है और उसकी विचारधारा बसपा से मेल नहीं खातीं।

बसपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को मानती है, उनके बनाए हुए संविधान के तहत कानून पर भरोसा करती है। कानून के दायरे में रहकर संविधान में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अपना विरोध भी प्रदर्शित करती है।

शब्बीरपुर मामले में वह पीड़ितों के पक्ष में हैं और निर्दोर्षों पर कार्रवाई के विरोध में हैं। बसपा द्वारा भीम आर्मी को अलग-थलग किए जाने से भीम आर्मी को झटका लगा है।


इससे भीम आर्मी की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं और पुलिस का शिकंजा भी कस सकता है। पुलिस भी मानकर चल रही है कि भीम आर्मी अलग संगठन ही है और बसपा से दूर रहकर अपना अलग अस्तित्च बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed