फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broken road and flying dust, citizens are suffering

टूटी सड़क और उड़ती धूल, नागरिक बेहाल

Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Broken road and flying dust, citizens are suffering
कोर्ट रोड पर खोदी गई सड़क - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर खोदी गई कोर्ट रोड की सड़क नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कार्य धीमी गति से होने की वजह से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तो नागरिकों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं, धूल के गुबार से गंदगी फैल रही है। मंडलायुक्त ने घंटाघर से कोर्ट रोड और रेलवे स्टेशन रोड पर सीवर लाईन का कार्य बृहस्पतिवार तक पूरा कर सड़क खाली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

घंटाघर से लेकर मुख्य डाकघर तक सीवर लाइन व पाइप लाइन डालने का कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है। करीब दस माह से कार्य धीमी गति से चल रहा है। एक माह तक कार्य बंद भी पड़ा रहा, जबकि सड़क की खोदाई पहले ही करा दी गई थी। ऐसे में थोड़ी देर की बारिश होने पर यहां कीचड़ फैल जाता है। लोगों को यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा रोजाना ही जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

विभागों में नहीं है तालमेल
स्मार्ट रोड बनाने को लेकर कार्य में सरकारी विभागों में तालमेल नहीं है। जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की थी, लेकिन तब पाइप लाइन नहीं डाली गई। बाद में जलकल विभाग की ओर से खोदाई कर पाइपलाइन डाली गई। वहीं, विद्युत निगम ने ट्रांसफार्मर और खंभों को समय पर वहां से नहीं हटाया, जिस कारण कार्य बंद रहा। विद्युत निगम की ओर विद्युत लाइन भी बिछाई जानी है, लेकिन वह कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर पार्षदों, क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक बोले, एक वर्ष से हैं परेशान
कोर्ट रोड के व्यापारी अक्षय गुलाटी का कहना है कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी कार्य पूरा नहीं हुआ है, जबकि छह माह में कार्य पूरा करने का क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया गया था। पिछले दिनों एक माह से अधिक समय तक काम बंद रहा।
रहीस अहमद का कहना है कि निगम और कार्यदायी संस्था की लापरवाही से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। कभी सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की जाती तो कभी पाइप लाइन के लिए। सभी कार्यों को एक साथ पूरा नहीं कराया गया।
रेस्टोरेंट संचालक व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गुरमेहर सिंह का कहना है कि कई बार अधिकारियों से जल्द कार्य पूूरा कराने की गुहार लगा चुके हैं और प्रदर्शन कर विरोध भी जताया है, लेकिन कार्यों को जल्द पूरा कराने को संबंधित विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
केवल कृष्ण का कहना है कि विभागों में तालमेल नहीं है। इसी वजह से नागरिक परेशानी झेल रहे हैं। कारोबार ठप है तो धूल की वजह से घरों में गंदगी फैल रही है।

वर्जन
नागरिकों की समस्या को देखते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कार्य में देरी हुई है, लेकिन अब जल्द कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -- संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed