फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding laborer dies due to collision with unknown vehicle, fellow injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies due to collision with unknown vehicle, fellow injured
सरसावा (सहारनपुर)। काम करके लौट रहे एक मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश कुमार भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि कोई अज्ञात वाहन ग्राम हैदरपुर के समीप बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर भाग निकला है। जब मौके पर पहुंचे तो दो लोग बुरी तरह से घायल होकर सड़क के किनारे पड़े थे, जिन्हें सीएचसी सरसावा पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सतीश (36) पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नल्हेड़ा थाना चिलकाना की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गोवर्धन बुरी तरह से घायल हो गया। शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गोवर्धन ने पुलिस को बताया कि वे दोनों यमुनानगर में मजदूरी करने के बाद लौट रहे थे। सतीश बाइक चला रहा था जैसे ही वे ग्राम हैदरपुर के समीप पहुंचे सामने से किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मजदूर ने हेलमेट तो पहन रखा था, लेकिन उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। हादसे में हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed